College Code: P911 +91 9977150267, 9425734304
ग्रामीण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से दैपुरिया महाविद्यालय, पचेरा रोड, मेहगाँव, जिला-भिण्ड (म0प्र0), की स्थापना की गयी, स्थापना प्रायः ऐसी जगहों पर की गयी है जहाँ पहले से महाविद्यालयों का अभाव है। साथ ही साथ इस क्षेत्र को सजाने संवारने एवं सामाजिक सांस्कृतिक, वैज्ञानिक तथा राजनैतिक चेतना जागृत करने में यह महाविद्यालय अपना महत्वपूर्ण योगदान देना प्रारम्भ कर दिया।
आज मनुष्य अपने कर्तव्यों, मूल्यों, आदशों तथा परम्पराओं को छोड़कर आधुनिक सभ्यता के अनुसार खुद को बदलने का प्रयत्न कर रहा है, यह सही भी है क्योंकि विकास तभी होगा जब बदलाव होगा किन्तु यहाँ यह कहना गलत नहीं होगा कि अपनी परंपराओं में बदलाव तो सही है लेकिन उन्हें छोड़ना गलत है। आज समाज को एक ऐसी शिक्षा पद्धति की जरूरत है जो समाज को विकास के सर्वोच्च स्तर पर उसकी परंपरा और संस्कृति के साथ लेकर जाय, उसे भुलाकर नहीं।
इसी उद्देश्य को नींव बनाकर जनपद-भिण्ड के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम पचेरा रोड, मेहगाँव, जिला-भिण्ड में महाविद्यालय की स्थापना हुई और आज महाविद्यालय उसी उद्देश्य को पूरा करता हुआ विकास के शिखर पर पहुंचते हुए लगभग विश्वविद्यालय का स्वरूप हांसिल कर चुका है।
महाविद्यालय आज के आधुनिक युग में भी भारतीय संस्कृति के आधार पर एक ऐसी शिक्षा पद्धति का संचालन विगत कई सत्रों से कर रहा है जिससे छात्र/छात्राओं को विज्ञान की शोध के साथ प्राचीन ग्रन्थों की जानकारी भी मिलती रहती है। महाविद्यालय छात्र / छात्राओं के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर अनेक सांस्कृतिक, बौद्धिक तथा रचनात्मक कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित कर प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास करता है।छात्र/छात्राओं का सम्यक् विकास, उनके अन्दर देशभक्ति के संस्कार, उत्तम चरित्र निर्माण ही महाविद्यालय का उद्देश्य रहा है, जिसे महाविद्यालय प्रशासन आज भी बिना थके, बिना रूके पूरा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
इस कॉलेज का मिशन छात्रों को विविध संस्कृतियों वाले देश में ज्ञानवान, योगदान देने वाले नागरिक बनने के लिए तैयार करना है। इस शैक्षिक समूह के मिशन के लिए महत्वपूर्ण है शिक्षण और सीखने, शोध और रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से नए ज्ञान की खोज करना। इस समूह की भूमिका प्राप्त सीखने और समझ को पोषित करना और बनाए रखना है।
About college
Manager's Message
Principal's Message
Management